अमरोहा, जनवरी 9 -- हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकरौली मिलक में छुट्टा पशु फसल में घुसने से नाराज चार युवकों ने गांव के एक परिवार के तीन लोगों की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से घायल तीनों लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दो को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली में तहरीर दी गई है। गांव निवास राजेंद्र पुत्र छुट्टन का कहना है कि गुरुवार रात करीब 9:00 बजे वह घर में चारपाई पर सोया हुआ था। इस दौरान गांव के चार युवक एक छुट्टा पशु को घेर कर लाए और उसके दरवाजा रहित घर में धकेल दिया। छुट्टा पशु को राजेंद्र का बताते हुए उसके द्वारा फसलों में खासा नुकसान करने की बात कही। राजेंद्र ने कहा कि पशु उसका नहीं है तो इस बात को लेकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर बचाने दौड़े राजेंद्र के भतीजे गजेंद्र व कोशिंदर की भ...