छुट्टा पशु की टक्कर से घायल युवक की मौत, मचा कोहराम
शाहजहांपुर, मई 29 -- बंडा। छुट्टा पशुओं की समस्या से क्षेत्र में लगातार हादसे हो रहे हैं। पिछले महीने सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बंडा थाना क्षेत्र के गांव ऊधौपुर निवासी रामसनेही ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई गयादीन 25 अप्रैल को बाइक से घर लौट रहा था। खुटार रोड पर आलमपुर के पास अचानक एक आवारा पशु से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में गयादीन गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। परिजन उसे इलाज के लिए बरेली के रुहेलखंड अस्पताल ले गए, जहां करीब एक महीने तक उसका उपचार चला। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.