रामपुर, मार्च 16 -- शहर में छुट्टा पशुओं की बढ़ती संख्या अब ट्रैफिक जाम का कारण बनती जा रही है। मुख्य सड़कों और बाजारों में आवारा घूम रहे पशु सड़क के बीचों-बीच खड़े हो जाते हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। कई बार पशु आपस में लड़ने लगते हैं, जिससे दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है। वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है और यातायात धीमा हो जाता है। नागरिकों ने नगर पालिका से मांग की है कि छुट्टा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भिजवाया जाए ताकि सड़कों पर लगने वाले जाम से राहत मिल सके और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.