रामपुर, फरवरी 24 -- रामपुर। शहर में छुट्टा पशुओं की बढ़ती संख्या अब आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। मुख्य सड़कों, बाजारों और मोहल्लों में पशु झुंड बनाकर खड़े हो जाते हैं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। पैदल राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार छुट्टा पशु अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। खासकर सुबह और शाम के समय बाजार क्षेत्रों में हालात ज्यादा खराब हो जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.