बलिया, फरवरी 3 -- बलिया। शहर व ग्रामीण इलाकों में छुट्टा पशुओं से हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। नगर के जापलिनगंज चौराहा के पास दर्जनों की संख्या में छुट्टा पशु झुंड में सड़क के बीचो बीच बैठ जाते हैं। वाहनों के हार्न का इन पर कोई असर नहीं होता है। साथ ही यह कब किस ओर मुड़ जायें इसका कोई ठिकाना नहीं है। इसके चलते हमेशा दुर्घटना का भय बना हुआ है। नगरवासियों ने इस ओर जिम्मेदारों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.