एटा, अप्रैल 13 -- एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने वृहद गौ संरक्षण केंद्र किनौड़ी खैराबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला की व्यवस्थाओं को देखा। वर्तमान में 240 गोवंश संरक्षित पाए गए। अधिकारियों ने गोवंशों के खान-पान, स्वास्थ्य और देखरेख की स्थिति को संतोषजनक पाया। निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि गोशाला में गोवंशों को साइलेज, हरा चारा एवं दान के माध्यम से नियमित रूप से गोवंशों को चारा उपलब्ध कराया जा रहा है। भूसा और पानी की व्यवस्था भी पूरी तरह से दुरुस्त पाई गई। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में जो भी छुट्टा गोवंश सड़कों और खेतों में घूमते नजर आ रहे हैं। तत्काल पकड़कर गौशाला में संरक्षित किया जाए।एसडीएम ने बताया कि केंद्र में कुल 400 गोवंशों को संरक्षित किया जा सकता है, जबकि वर्तमान में 240 ग...