छुट्टा पशुओं के आतंक से परेशानी बढ़ी
चंदौली, मई 12 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले लगभग पच्चीस वार्डों में इन दिनों छुट्टा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़कों, चौराहों, बाजारों और गलियों में झुंड के रूप में घूम रहे छुट्टा पशु आमजन के लिए बड़ी मुसीबत बन चुके हैं। विशेषकर रविनगर कैलाशपुरी पटेल नगर में स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राएं, महिलाएं बुजुर्ग और दोपहिया वाहन चालक हर समय दुर्घटना की आशंका के बीच सफर करने को मजबूर हैं। नगर के मुख्य मार्गों, बाजारों तथा मोहल्लों में छुट्टा पशुओं के जमावड़े के कारण आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। कई बार पशुओं के अचानक सड़क पर आ जाने से लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। रविनगर निवासी रामाश्रय गुप्ता, रमेश पासवान,अरुण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.