शाहजहांपुर, मार्च 17 -- तिलहर। छुट्टा गोवंशों और बंदरों से हो रही फसल नुकसान को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदानंद सरोज को सौंपा। सोमवार को समाजसेवी गोपी सिंह चौहान के नेतृत्व में तमाम गांव के लोग तहसील में एकत्र हुए। गोपी सिंह चौहान ने कहा कि ढकिया रघा, धमनपुर, बरहा मोहब्बतपुर, बिरसिंहपुर एवं आसपास के क्षेत्र में आवारा गोवंश एवं बंदरों की संख्या बहुत ही ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि किसानों की जो फसल नष्ट हुई है उसका सत्यापन कराकर मुआवजा दिया जाए। इस दौरान अवधेश कुमार सिंह, देवांश सिंह, ओमेंद्र सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, राम प्रकाश, कुलदीप, योगेश पाल सिंह, शिव प्रताप सिंह, रवि सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...