छुट्टा जानवर से टकराई बाइक, इलाज के दौरान युवक की मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
गोंडा, जून 3 -- तरबगंज (गोंडा)। संवाददाता। गोंडा जिले के तरबगंज क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक रामू विश्वकर्मा की मौत हो गई। एक जून की रात करीब आठ बजे गिरधरपुर खजूही निवासी रामू पुत्र परशुराम बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में झामपुरवा के पास सड़क पर बैठे एक छुट्टा जानवर से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में रामू को तुरंत तरबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें गोंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गोंडा में भी स्थिति में सुधार न होने पर परिजन उन्हें लखनऊ ले गए। लखनऊ के विवेकानंद अस्पताल से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद दो जून की रात करीब दो बजे रामू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया。 यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बरहड़वा के युवक की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.