देवरिया, मई 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। तहसील स्तरीय गौ संरक्षण,अनुश्रवण,मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक मंगलवार को सदर तहसील कार्यालय में उप जिलाधिकारी प्रवीन कुमार की अध्यक्षता में हुई। उप जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारी,अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत एवं पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में कहीं भी छुट्टा,निराश्रित गोवंश दिखाई दें तो उसे तत्काल गौशालाओं में संरक्षित करायें। उन्होंने गोवंशों की देख-रेख व पोषण पर ध्यान देने पर जोर दिया।एसडीएम ने चारागाह की जमीनों पर नेपियर या हरा चारा की बुवाई कराने, फेंसिंग कराकर बोये गये चारे को सुरक्षित करने, खण्ड विकास अधिकारी व पशु चिकित्साधिकारी को गौशालाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- निराश्रित गोवंशों को गोआश्रय स्थलों में किया...