बदायूं, दिसम्बर 11 -- बिल्सी। बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर स्थित गल्ला मंडी में छुट्टा गोवंशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। व्यापारी और किसान इस समस्या से बेहद परेशान हैं। मंडी परिसर में सुबह होते ही बड़ी संख्या में गोवंशघुस आते हैं, जिससे व्यापारियों का रखा हुआ अनाज और अन्य सामान बर्बाद हो जाता है। स्थिति यह है कि कई बार लोगों पर हमला भी कर देते हैं, जिससे मंडी में भय का माहौल बना रहता है। व्यापारियों ने बताया कि मंडी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। मंडी की कई जगहों पर बाउंड्रीवॉल टूटी हुई है, यही वजह है कि गोवंश आसानी से अंदर प्रवेश कर जाते हैं। व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस समस्या को लेकर मंडी प्रशासन से शिकायत की, लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। व्यापारी शिवम माहेश्वरी एवं ...