बलरामपुर, जनवरी 3 -- तुलसीपुर, संवाददाता। विश्व हिंदू महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष तुलसीपुर पाटेश्वरी प्रसाद गुप्ता उर्फ विक्की गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह के नेतृत्व में तुलसीपुर में छुट्टा गौवंशो को गुड़ एवं पूड़ी खिलाकर उनके गले में रेडियम पट्टा पहनाया। उन्होंने बताया कि मवेशियों को गले में रेडियम पट्टा होने से रात के समय इनसे होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। ब्लाक अध्यक्ष पाटेश्वरी प्रसाद ने बताया कि इस समय भारी संख्या में नगर के बाजार एवं आसपास सड़कों पर छुट्टा मवेशियों से टकराने के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जिसमें तमाम लोगों की मौत तक हो जाती है। इसको देखते हुए विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर सड़कों पर घूम रहे मवेशियों के गले में रेडियम पट्टा पहनाने का काम किया है। बताया कि सर्वप्रथम यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.