सहारनपुर, जनवरी 24 -- हाल में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई बहुप्रतीक्षित बॉलीबुड फ़िल्म बॉर्डर-2 में कस्बे के एक युवक ने सिपाही की भूमिका निभाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनुराग सिंह के सह लेखन एवं निर्देशन में 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध पर बनी बॉर्डर फ़िल्म के पार्ट टू बॉर्डर-2 में कस्बा छुटमलपुर की सूरज विहार कॉलोनी निवासी सुबोध चौधरी के पुत्र विवेक चौधरी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर कस्बे का नाम रोशन किया है। फ़िल्म में मुख्य किरदार निभा रहे सुपर स्टार अभिनेता सन्नी देओल के साथ एक जोशीले सिपाही का रोल अदा कर रहे विवेक ने एएचपी इंटर कॉलेज व जेवी जैन कॉलेज से शिक्षा ग्रहण करने के बाद एक्टिंग को करियर बनाया। फ़िल्म की शूटिंग देहरादून व पंजाब के अलावा अन्य राज्यों में हुई। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, और अहान शेट्टी भी मुख्य भू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.