आगरा, जुलाई 4 -- संत आचार्य निर्भय सागर महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 5 एवं 6 जुलाई को श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, छीपीटोला रकाबगंज थाने के सामने में उपाध्याय पदारोहण दिवस एवं भव्य जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। महोत्सव को लेकर शुक्रवार को मंदिर परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। आचार्यश्री निर्भय सागर महाराज ने कहा कि यह आयोजन आगरा के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर है। महोत्सव में कोटा के ब्रह्मचारी मोहनलाल को जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान की जाएगी। चातुर्मास की मंगल कामना को लेकर विभिन्न स्थानों से आचार्यश्री निर्भय सागर जी महाराज को श्रीफल अर्पित करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार यह दो दिवसीय महोत्सव आगरा के धार्मिक इतिहास का एक यादगार आयोजन सिद्ध होगा। इस मौके पर मनोज ...