आगरा, मार्च 18 -- किराया वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए छीपीटोला स्थित महावीर मार्केट में विशेष कैम्प लगाकर कार्रवाई की। निर्धारित तिथि पर आयोजित इस कैम्प में कुल 7,91,830 रुपये की वसूली की गई, वहीं किराया जमा न करने वाले तीन दुकानदारों की दुकानों पर ताले जड़ दिए गए। कार्रवाई के दौरान दुकान संख्या 35 के किरायेदार ने मौके पर ही 30,000 रुपये जमा कर दिए, जिसके बाद निगम अधिकारियों ने दुकान का ताला खोल दिया, हालांकि अन्य बकायेदारों पर सख्ती जारी रही। दुकान संख्या 49 के मुकेश कुमार पर 67,768 रुपये तथा दुकान संख्या 68 के जवाहर लाल पर 76,885 रुपये बकाया था। चेतावनी के बाद भी दोनों ने किराया जमा नहीं कराया। शहर में निगम की लगभग 880 दुकानें किराये पर संचालित हैं, जिनसे निगम को हर वर्ष करीब सवा करोड़ रुपये का राजस्व किराये के रूप में ...