आगरा, जनवरी 22 -- नगर निगम ने गुरुवार को छीपीटोला क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। स्टेट बैंक के पास पुरानी सब्जी मंडी से होकर छीपीटोला जाने वाले मुख्य मार्ग पर फल विक्रेताओं द्वारा किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के दुकानदारों और ठेला चालकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम प्रवर्तन दल ने सड़क किनारे और फुटपाथ पर रखे गए दर्जनों ठेल, तख्त, तिरपाल और अस्थायी ढांचों को हटाया। लंबे समय से फल विक्रेताओं द्वारा अतिक्रमण के कारण इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो रहा था। इससे स्थानीय नागरिकों, वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन दुकानदारों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.