खगडि़या, फरवरी 26 -- खगड़िया,हिन्दुस्तान संवाददाता जिले की चित्रगुप्तनगर पुलिस ने छीने गए चेन व मंगलसूत्र के साथ एक स्नैचर को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार स्नैचर शहर के चित्रगुप्तनगर थानांतर्गत टीचर्स कॉलोनी निवासी अरुण कुमार का पुत्र शास्वत अनुराग बताया जा रहा है। पुलिस ने छीने गए चेन, मंगलसूत्र के अलावा एक बाइक व मोबाइल भी बरामद किया। थानाध्यक्ष चंद्रकांत कुमार ने बताया कि उसके विरुद्ध दर्ज कांड संख्या 31/2026 के तहत मामला दर्ज है। प्राथमिकी शहर के राजेन्द्र नगर निवासी सुनील कुमार की पत्नी उषा कुमारी ने मंगलवार की शाम दर्ज करायी थी। छापेमारी में एएसपी मुकुल कुमार रंजन, चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष के अलावा ट्रेनी पुलिस अवर निरीक्षक आनंद राज, अजीत कुमार आदि भी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.