मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दादर रोड के समीप से 16 फरवरी को छीनी गई पिकअप को पुलिस ने गुरुवार को जीरोमाइल चौक के पास से बरामद कर लिया। मामले में रंगदारी मांगने के आरोपित रंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित शिवहर जिले के तरियानी छपरा थाने के जगदीशपुर का निवासी है। इस संबंध में मीनापुर के खानेजादपुर निवासी पीड़ित पिकअप चालक चितरंजन कुमार ने 18 फरवरी को अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें वाहन चालक और एक अज्ञात मोबाइल धारक को आरोपित किया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 16 फरवरी की दोपहर 12.30 बजे पिकअप लेकर चंदवारा से दामोदरपुर जा रहा था। जीरोमाइल पर रेडलाइट से आगे बढ़ने पर पीछे से एक चारपहिया वाहन ने पिकअप में टक्कर मार दी। इसके बाद दादर पेट्रोल पंप पिकअप खड़ी की। उक्त चारपहिया वाहन का चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.