गंगापार, जून 22 -- सोमवार को बारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत छीड़ी में निर्माणाधीन खेल मैदान पर किए गए कब्जे को राजस्व टीम बारा द्वारा जेसीबी के माध्यम से खाली कराया गया। मैदान पर बन रहे भवन को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। इससे ग्रामीणों में खुशी छा गई है। क्षेत्र के ग्राम पंचायत छीड़ी में आराजी संख्या 1014 खेल के मैदान के लिए भू अभिलेख में आरक्षित है। शासन द्वारा खेल का मैदान विकसित करने के लिए लगभग पांच लाख रुपए स्वीकृत किया गया है।इस पर पंचायत द्वारा बाउंड्री वाल का निर्माण भी कराया जा रहा है। प्रधान सतीश गुप्ता ने एसडीएम बारा को गुरुवार को शिकायती पत्र दे कर आरोप लगाया है गांव के ही चंद्रिका प्रसाद द्वारा दूसरे किनारे पर मकान निर्माण शुरू कर दिया गया है। एसडीएम द्वारा राजस्व निरीक्षक एवं हल्का लेखपाल को मौके पर जाकर जांच करने का ...