देवघर, मार्च 21 -- देवघर। छीट करनीबाग बाईपास रोड निवासी तुलेशवर तांती की शिकायत पर नगर थाना में मारपीट व लूटपाट की प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। तुलेशवर ने आरोप लगाया कि 11 दिसंबर, 2025 को दुकान में अशोक चौधरी, पप्पू तुरी और रघु तुरी ने मिलकर हमला किया, उनसे 50 हजार रुपए की मांग की और लाखों रुपए का माल लूट लिया। शिकायत में तुलेशवर तांती ने बताया कि छह महीने तक बंद रहने के बाद जब दुकान खोला, तो आरोपियों ने धमकी दी और दुकान में घुसकर मारपीट की। आरोप है कि पप्पू तुरी ने 6 हजार रुपए जबरन छीन लिए जबकि अशोक चौधरी और रघु तुरी ने क्रमशः फ्रिज और स्टील बर्तन लूट लिए। साथ ही, दुकान का लाइट बोर्ड भी तोड़ दिया गया, जिससे 20 हजार रुपए का अतिरिक्त नुकसान हुआ। घटना के समय पत्नी गीता देवी ने बचाने की कोशिश की, लेकिन रघु तुरी ने अभद्र व्यवहार किया। आवेदन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.