मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- गांव सोंहजनी में दुल्हैंड़ी के पर्व पर छींटाकशी को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। एक पक्ष से दो भाइयों ने हमला करके ग्रामीण को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को जेल भेज दिया। गांव सोंहजनी निवासी पिंकी पत्नी विकास ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार की शाम को उसका पति विकास पुत्र रामकुमार अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था। तभी वहां से गुजर रहे गांव के ही रहने वाले प्रवेश व सुशील पुत्रगण शोवीर ने उनके साथ छींटाकशी शुरू करते हुए गाली गलौज करने लगे। कुछ ग्रामीणों ने उस समय मामला समझा बुझा कर शांत करा दिया था। लेकिन देर शाम को उसका पति विकास घर पर मौजूद थे। तब दोनों भाई प्रवेश व सुशील अपने हाथ में धारदार हथियार व लाठी डंडे लेकर गाली गलौच करते हुए घर में घुस गए और विकास के साथ मारपीट शुरू कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.