छिवकी स्टेशन पर मिली बालिका, चाइल्डलाइन को सौंपा
प्रयागराज, जून 19 -- रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर मिली एक बालिका को सुरक्षित चाइल्डलाइन के सुपुर्द किया गया। 18 जून को टिकट चेकिंग स्टाफ को बालिका गुमशुम मिली, जिसे आरपीएफ पोस्ट छिवकी को सौंप दिया गया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह घर से नाराज होकर निकल आई थी। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि प्रयागराज मंडल में जनवरी से 15 जून 2026 तक ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 315 बच्चों को सुरक्षित बचाया गया है। यह भी पढ़ें- लोहरदगा में ट्रेन से रेस्क्यू किया गया लापता नाबालिग यह भी पढ़ें- बरहरवा रेलवे स्टेशन से चार बालक रेस्क्यू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.