छिवकी स्टेशन पर बैटरी कार बनी शोपीस
प्रयागराज, जून 20 -- एयरपोर्ट की तर्ज पर छिवकी रेलवे स्टेशन को सुविधाजनक बनाने की कवायद उत्तर मध्य रेलवे कर रहा है, लेकिन धरातल पर हालात अलग हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए मंगाई गई बैटरी चालित कारें फिलहाल स्टेशन पर शोपीस बनकर खड़ी हैं। प्रयागराज जंक्शन की तरह छिवकी स्टेशन पर भी दिव्यांग, बुजुर्ग और बीमार यात्रियों को राहत देने के लिए बैटरी चालित कारों का टेंडर जारी किया गया था। रेलवे का मकसद था कि इन गाड़ियों से यात्रियों को व्हीलचेयर की जरूरत न पड़े और वे परिसर से सीधे प्लेटफॉर्म तक आसानी से पहुंच सकें। टेंडर जारी होने के बाद दो इलेक्ट्रिक गाड़ियां छिवकी स्टेशन पहुंच भी गईं। लेकिन प्लेटफार्म नंबर एक पर ये दोनों गाड़ियां सिर्फ खड़ी रहती हैं। प्लेटफार्म पर काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि कभी-कभी चालक आता है तो कार चलती है, वरना बंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.