प्रयागराज, जुलाई 27 -- यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मोबाइल एवं एक्सेसरी कियोस्क शुरू किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व में शुरू की गई इस सुविधा के तहत यात्रियों को मोबाइल, चार्जर, हेडफोन, ईयरबड्स, पावर बैंक, मोबाइल कवर, स्क्रीन प्रोटेक्टर, मेमोरी कार्ड समेत अन्य उपयोगी सामान स्टेशन परिसर में ही उपलब्ध होंगे। कियोस्क का आवंटन ई-नीलामी के जरिए पांच वर्ष के लिए किया गया है। इससे यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ रेलवे की गैर-किराया आय में भी बढ़ोतरी होगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में बनेंगी दुकानें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...