प्रयागराज, जनवरी 23 -- रेलवे ने वंसत पंचमी स्नान पर्व से एक दिन पहले छिवकी मानिकपुर खंड में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 154 यात्रियों से 95,990 रुपये जुर्माना वसूला गया। इनमें से बिना टिकट यात्रा करने वाले 72 यात्रियों से 56,640 रुपये, अनियमित यात्रा करने वाले 77 यात्रियों से 38,850 रुपये और गंदगी फैलाने वाले पांच यात्रियों से 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान में गाड़ी संख्या 14116 प्रयागराज डॉ. आंबेडकरनगर एक्सप्रेस में स्लीपर कोच से 50 अनाधिकृत यात्रियों को जनरल कोच में शिफ्ट किया गया। इस ट्रेन में चेकिंग के दौरान पानी के 100 बोतल भी जब्त किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.