प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। रेलवे ने यात्रियों को सस्ता पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रयागराज मंडल के आठ स्टेशनों पर 26 वाटर वेंडिंग मशीन लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।फतेहपुर, मीरजापुर, शिकोहाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद, मानिकपुर, टूंडला और प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर मशीनें लगेंगी। यात्री अपनी बोतल में दो रुपये से पानी भर सकेंगे, जबकि बोतल सहित भी कम दरों पर पानी मिलेगा। इससे यात्रियों को महंगी बोतलों से राहत मिलेगी और प्लास्टिक कचरा भी कम होगा। मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि अगले महीने यह सुविधा शुरू होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...