प्रयागराज, मई 2 -- प्रयागराज। मधुबनी जाने वाले यात्रियों को आज स्पेशल ट्रेन मिलेगी। रेलवे ट्रेन नंबर 09041/42 उधना मधुबनी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चला रही है। छिवकी होकर यह ट्रेन उधना से शनिवार यानी दो मई को चलेगी और वापसी मधुबनी से चार मई को संचालित होगी। इसी तरह झंझारपुर के लिए रेलवे ने स्पेशल अनारक्षित ट्रेन का संचालन किया है। ट्रेन नंबर 09045/46 उधना झंझारपुर स्पेशल ट्रेन उधना से तीन मई रविवार को छिवकी होकर चलेगी। वापसी में यह ट्रेन झंझारपुर से चार मई को चलेगी। वहीं रेलवे ने उधना और समस्तीपुर के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाया है। ट्रेन नंबर 09047/48 उधना समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन उधना से रविवार तीन मई को और समस्तीपुर से सोमवार पांच मई को चलेगी। यह ट्रेन भी छिवकी होकर चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.