प्रयागराज, अप्रैल 8 -- जीआरपी ने बुधवार को ट्रेन से शराब तस्करी के आरोप में बिहार के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि छिवकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो के पास पटना बिहार निवासी विकाश उर्फ पिंटू को पकड़ा। उसके पास से बरामद बैग में ब्रांडेड कंपिनयों की 750 एमएल की तीन, 375 एमएल की 13 और 180 एमएल की 28 बोतलें बरामद हुई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...