प्रयागराज, जुलाई 18 -- उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के छिवकी, मानिकपुर और अलीगढ़ स्टेशनों पर जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए रेलवे ने टेंडर जारी कर दिया है और 22 जुलाई को ई-नीलामी होगी। टेंडर आवंटन के छह महीने के भीतर यह सुविधा शुरू होने की संभावना है। चार्जिंग स्टेशन पर दोपहिया और चारपहिया दोनों वाहन चार्ज किए जा सकेंगे। इसके साथ ही यात्रियों के लिए वेटिंग एरिया और कैफेटेरिया भी विकसित किया जाएगा। रेलवे का मानना है कि भविष्य में बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहनों को देखते हुए यह सुविधा यात्रियों और आमजनों के लिए उपयोगी साबित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...