प्रयागराज, मार्च 20 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। विश्व वानिकी दिवस के मौके पर प्रयागराज की बहादुर बेटी तनु सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखनऊ में सम्मानित करेंगे। 18 वर्षीय तनु ने हनुमानगंज व झूंसी के क्षेत्र में पांच महीने तक आतंक का पर्याय बने तेंदुए को बहादुरी दिखाते हुए कमरे में कैद कर दिया था जिसके बाद वन विभाग तेंदुए को पकड़ सका।बता दें कि बीते आठ जनवरी को दहशत फैलाने वाला तेंदुआ भागते हुए रतन सिंह के घर में घुस गया था। उस समय घर के कमरे में तनु और पीछे के कमरे में उसकी भाभी व बच्चे मौजूद थे। अपनी जान की परवाह किए बिना तनु ने सूझबूझ दिखाई और फुर्ती से बच्चों को सुरक्षित कर खुद कमरे से बाहर निकलकर दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। तनु की इस दिलेरी के कारण तेंदुआ कमरे में कैद हो गया, जिसे बाद में वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू...