छिबरामऊ से था पद्मविभूषण तीजन बाई का गहरा नाता
कन्नौज, जुलाई 6 -- छिबरामऊ। पंडवानी गायन की विश्वविख्यात कलाकार एवं पद्मविभूषण तीजन बाई के निधन से कला जगत में शोक की लहर है। 69 वर्ष की आयु में उन्होंने रायपुर एम्स में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद छिबरामऊ से जुड़े उनके आत्मीय संबंधों की यादें भी ताजा हो गई हैं। सुप्रभाष अकादमी के निदेशक इंजी.सुप्रभाष सक्सेना को वह हर रक्षाबंधन पर राखी भेजना नहीं भूलती थी। जेएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक एवं स्पिक मैके के क्षेत्रीय समन्वयक हिमांशु सक्सेना ने बताया कि वर्ष 2005 में स्व.सुप्रभाषचंद्र सक्सेना के प्रयासों से तीजन बाई पहली बार छिबरामऊ आई थीं। आवास विकास कॉलोनी स्थित तरंग रंगमंच पर उन्होंने विद्यार्थियों के बीच अपनी अद्भुत पंडवानी शैली की प्रस्तुति दी, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह भी पढ़ें- मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई के नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.