कन्नौज, मई 23 -- छिबरामऊ। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का एक दिवसीय विशेष राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 25 जून को प्रात: 11 बजे से नगर के फर्रुखाबाद चौराहे के पास स्थित लोक भारती इंटर कॉलेज के स्वामी ब्रह्मानंद सभागार में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, प्रतिनिधि एवं समर्थक शामिल होंगे। अधिवेशन को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी गई हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आलोक वर्मा ने बताया कि अधिवेशन में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसमें पिछली कार्यवाही का अनुमोदन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संशोधन को लेकर विचार-विमर्श, चुनाव एवं मनोनयन की प्रक्रिया, आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति तथा संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा अध्यक्ष की अनुमति से ...