कन्नौज, फरवरी 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर शहर के सभी शिवालयों में घंटा-घड़ियालों के साथ हर-हर महादेव और बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजायमान हो गया। सुबह होते ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा। ऐतिहासिक गंगेश्वरनाथ मंदिर परिसर में लगे मेले में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की और बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाया। ऐतिहासिक गंगेश्वरनाथ मंदिर व अति प्राचीन मंशेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर गेट तक बैरिकेडिंग की गई थी। मंशेश्वरनाथ मंदिर को फूल मालाओं और विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। पीपल चौराहा स्थित विजयनाथ मंदिर, सौरिख रोड स्थित रूपेश्वरनाथ मंदिर, सराफान मोहल्ला स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, बजरिया के आनं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.