कन्नौज, मई 7 -- गुरुवार की सुबह से शुरू हुई लगातार बारिश ने पूरे दिन क्षेत्र में रिमझिम बरसात जारी रखी। कभी तेज तो कभी हल्की पडऩे वाली इस बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे सडक़ें पानी से भर गईं और लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण विद्यालय, बाजार और दैनिक कामकाज प्रभावित रहे। लोग घरों में ही कैद रहने को मजबूर हुए। किसानों के लिए यह बारिश और भी घातक साबित हुई। पहले आलू की फसल को नुकसान पहुंचा था, अब गेहूं, सरसों और अन्य दलहनी फसलों पर भी बेमौसम बारिश ने कहर बरपाया है। खेतों में पानी भर जाने से गेहूं की तैयार फसलें लेट गईं, जबकि सरसों और अन्य फसलों में सडऩ लगने की आशंका बढ़ गई है। कई किसानों ने बताया कि खेतों में घुटनों तक पानी भर गया है, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.