छिबरामऊ में तीन जून को पहुंचेगी गविष्ठि गौ रक्षा यात्रा
कन्नौज, मई 17 -- छिबरामऊ। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य द्वारा उत्तर प्रदेश में निकाली जा रही 81 दिवसीय गविष्ठि (गौ रक्षा) यात्रा आगामी 3 जून को छिबरामऊ पहुंचेगी। यात्रा के आगमन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में यात्रा की सफलता एवं भव्य स्वागत की रूपरेखा तैयार करने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के नगर आगमन पर स्वागत कार्यक्रम, जनसंपर्क अभियान, यात्रा मार्ग, मंच व्यवस्था, सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा विभिन्न धार्मिक आयोजनों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित गौ सेवकों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा को सफल बनाने के लिए अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बिजेथुआ धाम में किया दर्शन-पूजन अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.