कन्नौज, दिसम्बर 4 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर पालिका परिषद में बढ़ते यातायात जाम की समस्या पर ठोस पहल शुरू हो गई है। नगर पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में ईओ सुनील कुमार सिंह, जेई रविराज कौशल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर के प्रमुख मार्गों पर लगातार बढ़ रहे जाम को नियंत्रित करना था, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। बैठक में गौरव अमर त्रिपाठी द्वारा तैयार किए गए विस्तृत सुझाव पत्र एवं एक्शन प्लान पर गहन चर्चा हुई। इस पत्र में जाम के प्रमुख कारणों जैसे अनियंत्रित पार्किंग, अतिक्रमण, रेहड़ी-फेरी वालों की व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए नवीन उपायों का उल्लेख किया गया। गौरव अमर त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए जोर दिया, कि जाम मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाया जाए, लेकिन इसमें किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.