छिबरामऊ में चला अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान
कन्नौज, जून 24 -- छिबरामऊ, संंवाददाता। लखनऊ में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद छिबरामऊ में अग्नि सुरक्षा एवं बचाव को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान मेरा युवा भारत के तत्वावधान में युवा जिलाधिकारी सागर माहेश्वरी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक करना और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना रहा। अभियान के तहत छिबरामऊ ब्लॉक के मेरा युवा भारत के वालंटियर विकास एवं दीक्षा गौतम ने नगर के विभिन्न पेट्रोल पंपों, रेस्टोरेंटों, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा संबंधी पोस्टर लगाए गए तथा आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय शांत रहकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने और समय रहते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.