कन्नौज, दिसम्बर 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। तहसील सभागार में एसआईआर को लेकर शाम को आयोजित की गई समीक्षा बैठक में एसडीएम ने बताया कि छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में 84 प्रतिशत कार्य एसआईआर का पूरा हो चुका है। हालांकि एसआईआर की अंतिम तिथि का समय अब 4 की जगह 11 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने एसआईआर को लेकर एईआरओ और सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक की। एसआईआर की प्रगति बेहतर होने पर उन्होंने इस कार्य में लगे कर्मचारियों की हौसलाअफजाई करते हुए उत्साह बढ़ाया। उन्होंने समीक्षा के बाद बताया कि छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र का एसआईआर का कार्य 84 प्रतिशत पूरा हो चुका है। हालांकि 4 दिसंबर की जगह अब इसे बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दिया गया है, लेकिन उससे पहले ही यहां का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करा लिया जाएगा। समीक्षा...