कन्नौज, जून 1 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। ग्राम बिराहिमपुर निजामपुर में क्रिकेट युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। फाइनल मुकाबला संतोषा और छिबरामऊ की टीमों के बीच खेला गया। पूर्व विधायक ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। इसलिए युवाओं को खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। मुकाबले में संतोषा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 83 रन बनाए। जवाब में छिबरामऊ की टीम ने 13 ओवर में नौ विकेट खोकर 84 रन बनाते हुए मैच जीत लिया और खित...