कन्नौज, अक्टूबर 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण की तैयारियों को लेकर गुरुवार को अधिकारियों ने ग्लोबल डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशिक्षण केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों के बैठने, पेयजल, बिजली, प्रकाश और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। बताया गया कि जनगणना के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण नगर के फर्रुखाबाद रोड स्थित ग्लोबल डिग्री कॉलेज और लालकपुर रोड स्थित जिला ग्राम्य विकास संस्थान में कराया जाएगा। प्रशिक्षण 22 अक्टूबर से शुरू होकर 15 नवंबर तक विभिन्न चरणों में चलेगा। यह भी पढ़ें- जनगणना के दूसरे चरण के लिए एसडीएम ने सुपरवाइजरों को ट्रेनिंग दी इसमें जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारियों को आ...