छिबरामऊ की प्रतिभा का राष्ट्रीय मंच पर परचम
कन्नौज, मार्च 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। रामनवमी की पूर्व संध्या पर छिबरामऊ के लिए गर्व का क्षण सामने आया, जब छिबरामऊ महोत्सव के पहले सिंगिंग स्टार सुशांतश्री का भक्ति गीत राम श्रीराम देश की अग्रणी संगीत कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और संगीत प्रेमियों में खासा हर्ष देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर महोत्सव अध्यक्ष इंदिरा दुबे, संजीव चौहान, अरुणेश चतुर्वेदी, शशिकांत शुक्ला, राजेश सक्सेना, प्रदीप प्रधान, हर्षदीप, गुलशन और लकी पॉल सहित नगर के अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की और सुशांतश्री को शुभकामनाएं दीं। सभी ने इसे क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। छिबरामऊ महोत्सव के संस्थापक गौरव त्रिपाठी ने कहा कि यह उपलब्धि केवल सुशांतश्री की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.