कन्नौज, फरवरी 17 -- छिबरामऊ, संवाददाता। राजकीय महिला चिकित्सालय में बने आधुनिक सुविधाओं से लैस 50 शैय्या मैटरनिटी विंग को शुरू हुए एक साल बीत चुका है। अभी तक यहां सर्जन की तैनाती नहीं हो पाई है। महिला रोग विशेषज्ञ भी एक महीने की छुट्टी पर हैं। ऐसे में हालत बिगड़ने पर गर्भवतियों और नवजातों को मजबूरन 50 किलोमीटर दूर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जाता है। राजकीय महिला चिकित्सालय परिसर में 50 शैय्या मैटरनिटी विंग के निर्माण में पांच करोड़ 62 लाख 38 हजार रुपये का बजट खर्च किया गया है। नवंबर 2025 में हैंडओवर होने के बाद इसे शुरू कर दिया गया। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के देखरेख व इलाज के लिए यहां डॉ.गौरांग, डॉ.श्रुति व डॉ.ज्योति की नियुक्ति है। ऑपरेशन व महिलाओं से संबंधित गंभीर समस्या के बेहतर इलाज के लिए तैनाती के बाद डॉ.ज्योति ...