छिप्पी कॉलोनी के निवासियों ने प्रदर्शन किया
गुड़गांव, जून 18 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-21 के समीप स्थित छिप्पी कॉलोनी के निवासियों ने बुधवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि गत 12 जून को एचएसवीपी अधिकारियों ने छिप्पी कॉलोनी के सेक्टर-21 की तरफ से आवागमन के रास्ते को बंद कर दिया, जिस वजह से उन्हें बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके पास कोई रास्ता नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इंदिरा आवास योजना के तहत इस कॉलोनी को विकसित किया गया था। इसमें करीब 56 मकान हैं। सेक्टर-21 के विकसित होने से पहले से इस कॉलोनी में लोग रह रहे हैं। यहां तक आरोप लगाया कि उनकी कॉलोनी के बच्चे यदि सेक्टर के पार्क में खेलने के लिए जाते हैं तो उन्हें भगा दिया जाता है। इसके लिए सुरक्षा कर्मियों को पार्कों में बैठाया हुआ है। कॉलोनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.