लातेहार, जून 8 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। छिपादोहर रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं के अभाव से यात्रियों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और शेड की कमी से ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को दिक्कत होती है। स्थानीय निवासी पवन कुमार ,आनंद कुमार समेत अन्य यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार, प्लेटफॉर्म पर शेड व बेंच की व्यवस्था, साफ-सफाई में सुधार, बेहतर प्रकाश व्यवस्था तथा स्टेशन के सौंदर्यीकरण की मांग की है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्टेशन होने के बावजूद यहां सुविधाओं का अभाव चिंता का विषय है। यह भी पढ़ें- राजमहल स्टेशन पर यात्री सुविधा के नाम पर खानापूरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...