लातेहार, जून 21 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। छिपादोहर थाना क्षेत्र के छिपादोहर-केड़ मार्ग पर रविवार को हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। राहगीरों द्वारा दी गई सूचना पर छिपादोहर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए बरवाडीह अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान चुंगरू पंचायत के चहल गांव निवासी कन्हाई सिंह (50 वर्ष) एवं पृथ्वी सिंह (30 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से केड़ से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान केड़ पिकेट से पहले एक तीखे मोड़ के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- यूपी में ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर, बक्सर के दो दोस्तों की हुई मौत घटना की सूचना मिलने के बाद छिपादोहर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर...