लातेहार, जनवरी 29 -- लातेहार संवाददाता। छिपादोहर में संत अन्ना सिस्टर्स के निवास का गृह प्रवेश और आशीष समारोह अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर डाल्टनगंज धर्मप्रांत के बिशप थियोडोर मस्करेन्हास ने विधिवत प्रार्थना एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ घर को आशीर्वाद प्रदान किया। इस समारोह में विकार जनरल की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया। यह समारोह पूरी तरह प्रार्थनामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें विभिन्न धर्म समाज और स्थानों से आए 14 पुरोहित तथा लगभग 26 धर्मबहनें उपस्थित रहीं। संत अन्ना गुमला की प्रोविंशियल सिस्टर अनीमा डांग अपने काउंसिल सदस्यों के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रेम और कृतज्ञता के साथ बिशप स्वामी, विकार जनरल, सभी पुरोहितों एवं दूर-दराज से आई धर्मबहनों का हार्दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.