लातेहार, मार्च 10 -- छिपादोहर प्रतिनिधि। छिपादोहर में आग लगने से पूषण सिंह का खपरैल मकान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद छिपादोहर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पीड़ित पूषण सिंह ने बताया कि जिस घर में आग लगी वह खाली था और वहां परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता था। हालांकि रात के समय उस घर में मवेशियों को बांधा जाता है। उन्होंने कहा कि अगर यह घटना रात में होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। इस आगजनी की घटना में पीड़ित को लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रखंड प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...