लातेहार, अप्रैल 24 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। छिपादोहर-बरवाडीह मुख्य मार्ग पर बुधवार देर रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनू यादव (पिता अशोक यादव) और जमील अंसारी (पिता समसूदीन अंसारी) एक ही बाइक पर सवार होकर कुचिला गांव से छिपादोहर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे मंटू यादव (पिता रामेश्वर यादव) की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। तीनों युवक कुचिला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को उठाकर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए निजी वाहन से इलाज के लिए मेदिनीनगर भेजा।दुर्घटनाओं के वक्त नहीं मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.