लातेहार, मई 21 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। छिपादोहर को नया प्रखंड सह अंचल बनाने की मांग को लेकर झामुमो जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय को एक ज्ञापन सौंपा हैं। ज्ञापन में छिपादोहर के 6 पंचायतों में शामिल केड, कुचिला, चुंगरू, हरातू, लात एवं छिपादोहर को मिलाकर नया प्रखंड बनाने की मांग की गई है।

ज्ञापन की विवरणिका ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2000 से ही छिपादोहर को नया प्रखंड बनाने की मांग उठती रही है। वर्तमान में छिपादोहर क्षेत्र के कई गांव दुर्गम पहाड़ी एवं जंगल क्षेत्रों में स्थित हैं, जहां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। लोगों को आज भी नदी-नाले पार कर आवागमन करना पड़ता है।

क्षेत्र की विशेषताएं ज्ञापन में यह भी कहा गया कि क्षेत्र खनिज ...