छिपादोहर के विद्यालय में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ छात्रों को किया जागरूक
लातेहार, अगस्त 18 -- लातेहार,संवाददाता। छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गाड़ी स्थित स्तरोन्नत उच्च विद्यालय में मंगलवार को छात्र-छात्राओं को सामाजिक कुरीतियों और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर एवं संबंधित कर्मियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को डायन-बिसाही प्रथा, दहेज प्रथा, बाल विवाह और नशापान जैसी सामाजिक बुराइयों के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि डायन-बिसाही जैसी कुरीतियां समाज के लिए गंभीर समस्या हैं और इनके खिलाफ जागरूकता फैलाना जरूरी है। दहेज प्रथा और बाल विवाह को रोकने के लिए कानूनी प्रावधानों के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। नशापान से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के प्रति भी वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.